शिक्षकों का सम्मान समाज का सच्चा निर्माण
हरदोई, सितम्बर 7 -- हरदोई। इनर व्हील क्लब ऑफ डीओडी की ओर से शिक्षक दिवस के अवसर पर पांच सितंबर को विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें क्लब से जुड़ी शिक्षिकाओं एवं शिक्षकों को सम्मानित कर उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। क्लब की अध्यक्ष सोनिया मिश्रा ने गुरु की महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक समाज को सही दिशा देने के साथ ही राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। क्लब की ओर से सभी शिक्षकों को दुपट्टा पहनाकर एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। शिक्षक सम्मान समारोह के बाद क्लब की मासिक बैठक हुई। समाजसेवा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए 'अन्नपूर्णा प्रोजेक्ट' के तहत एक जरूरतमंद महिला को राशन एवं दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री वितरित की गई। यह भी पढ़ें- Ranchi News: इनर ह्वील क्लब ने शिक्षकों को किया सम्मानित यह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.