लखनऊ, फरवरी 11 -- प्राइमरी स्कूल के सैकड़ों शिक्षकों ने बुधवार को टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया और उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर बीएसए कार्यालय में प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष सुधांशु मोहन व मंत्री वीरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में शिक्षकों ने केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी का पुतला फूंका और शिक्षक विरोधी बताते हुए नाराजगी जताई। शिक्षकों ने केंद्रीय मंत्री पर आरोप लगाया कि जब सैकड़ों शिक्षक 16 सितंबर को उनके आवास पर ज्ञापन देने गए थे, तो मंत्री ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि वह शिक्षकों के साथ है। 15 से 35 साल की सेवा कर चुके शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य किया जाना न्याय एवं विधि संगत नहीं है। जिलाध्यक्ष सुधांशु मोहन ने कहा कि सरकार इस प्रकरण को अगर गंभीरता से नहीं लेगी, तो शिक्षक सड़कों पर उतरकर ...