पटना, दिसम्बर 8 -- बिहार के शिक्षकों को अब हर महीने की एक तारीख को वेतन मिलेगा। टीचर्स को सैलरी मिलने के बाद ही शिक्षा विभाग के अधिकारियों को वेतन मिलेगा। शिक्षा विभाग ने सोमवार को इससे संबंधित मानक कार्यप्रणाली (एसओपी) जारी कर दिया है। इस संबंध में प्राथमिक शिक्षा निदेशक साहिला ने सभी डीईओ और डीपीओ को पत्र भेजा है। इस आदेश के बाद अब शिक्षकों के वेतन में लेटलतीफी नहीं होगी। और महीने की पहली तारीख को शिक्षकों को वेतन मिल जाएगा। पहले की व्यवस्था में वेतन भुगतान में देरी होती थी, जिससे शिक्षकों को परेशानी होती थी, खासकर त्योहारों के समय। सबसे ज्यादा दिक्कत नियोजित से सरकारी शिक्षक बने टीचर्स को होती थी। कई महीनों उनका वेतन लटका रहता था। इन शिक्षकों को सक्षमता परीक्षा-1 पास करने के बाद विशिष्ट शिक्षक (स्पेशल टीचर) के रूप में नियुक्त किया गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.