मुजफ्फरपुर, जनवरी 28 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। शिक्षकों का मोबाइल नंबर से लेकर उनका ब्योरा तक लीक हो रहा है। शातिर खुद को साइबर क्राइम ब्रांच का बताकर इन शिक्षकों को प्राथमिकी की धमकी दे रहे हैं। जिले के 60 से अधिक शिक्षकों को पिछले तीन दिनों में इस तरह के कॉल आ चुके हैं। कॉल ही नहीं, शिक्षिकाओं को व्हाट्सएप पर मैसेज भी किया गया है। शिक्षकों से पटना आकर मिलने को कहा जा रहा है। कॉल करने वाला खुद को साइबर क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताता है। शिक्षकों से पूछता है कि यह आपका नंबर है? इस नंबर व ई-मेल पर गलत वीडियो देखे जा रहे हैं। यह हरकत अशोभनीय है और आपको पटना आकर मिलना होगा। नहीं तो आप पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। ई-शिक्षा कोष एप से शिक्षकों का नंबर लिए जाने की बात कही जा रही हैं। शिक्षकों ने कहा कि एक ही नंबर से धमकी के कॉल व मैसेज आ...