सीतामढ़ी, जुलाई 4 -- आमोद कुमार सीतामढ़ी। गैर-सरकारी प्रस्वीकृत अनुदानित संस्कृत विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों का अब पूरा ब्योरा ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग ने डीईओ व स्थापना डीपीओ को तीन दिनों के भीतर संबंधित कर्मियों का विस्तृत विवरण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। विभाग का उद्देश्य संस्कृत विद्यालयों के सभी कर्मियों का डिजिटल डाटाबेस तैयार कर प्रशासनिक और सेवा संबंधी कार्यों को अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित और समयबद्ध बनाना है। यह भी पढ़ें- देर से आने वाले शिक्षकों का कटेगा वेतनडेटा संग्रहण प्रक्रिया माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के विशेष निदेशक सचिन्द्र कुमार द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि राज्य के सभी गैर-सरकारी प्रस्वीकृत अनुदानित संस्कृत विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षकेतर ...