बस्ती, मार्च 17 -- बस्ती। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ, बस्ती इकाई ने विभिन्न समस्याओं को लेकर सोमवार को जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र सौंपा। मंडल मंत्री डॉ. अरुण मिश्रा, जिलाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह और जिला मंत्री डॉ. बेचन यादव की अगुवाई में सौंपे गए पत्र में मांग की जिले के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के अनेक शिक्षक वर्ष 2025 की माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षक, मूल्यांकनकर्ता एवं अन्य परीक्षा कार्यों में लगे थे, लेकिन अभी तक कई शिक्षकों को उनके कार्य का पारिश्रमिक प्राप्त नहीं हुआ है। शिक्षकों का पारिश्रमिक भुगतान सुनिश्चित कराया जाए। इसके साथ ही सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों को आयकर रिटर्न दाखिल करने के लिए फार्म-16 निशुल्क और समय से उपलब्ध कराया जाए। बताया कई शिक्षकों एवं कर्मचारियों के कर्मचारी अंशदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.