बरेली, मार्च 10 -- बरेली। शिक्षकों के प्रोन्नत वेतनमान और इंचार्ज प्रधानाध्यापक का वेतन देने की मांग को लेकर यूटा के पदाधिकारियों ने बीएसए को ज्ञापन दिया। जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में बीएसए को दिए ज्ञापन में बताया कि कई वर्षों से जिले में प्रोन्नत वेतनमान के पात्र शिक्षकों को प्रोन्नत वेतनमान का लाभ नहीं दिया गया है। इसके संबंध में शीघ्र उचित कार्रवाई की जाए। वहीं जिले के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कई वर्षों से इंचार्ज प्रधानाध्यापक के पद पर कार्य कर रहे शिक्षकों ने प्रधानाध्यापक के पद का वेतन दिए जाने के लिए 116 शिक्षकों ने हाईकोर्ट में रिट दाखिल की थी। इसमें सुनवाई के बाद न्यायालय ने शिक्षकों के पक्ष में आदेश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...