बाराबंकी, मार्च 14 -- दरियाबाद। पूर्व माध्यमिक विद्यालय द्वितीय में सहायक अध्यापकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ। मास्टर ट्रेनर रामनिवास ने दिव्यांगता के कारण, प्रकार और निवारण को लेकर चल रही बेसिक शिक्षा की योजनाओं की चर्चा की। प्रशिक्षण में विशेष शिक्षक रेखा वर्मा ने ब्रेल लिपि से पूर्ण दृष्टि बाधित व अल्प दृष्टि बाधित को पढ़ने के लिए स्पर्श विधि व समग्र विधि के बारे में बताया। बीइओ मनीराम वर्मा ने कहा कि दिव्यांग बच्चों के प्रति संवेदनशील होना सामाजिक व शैक्षिक समावेशन का उत्कृष्ट कारक है। इस मौके पर सुनील त्रिपाठी, विवेक वर्मा, लालबहादुर आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...