बागेश्वर, फरवरी 10 -- बागेश्वर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में सेवारत शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जूनियर हाईस्कूलों के शिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया है। प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया में तकनीकी कौशलों के व्यवहारिक उपयोग को बढ़ावा देना है, ताकि विद्यालयों में पठन-पाठन को अधिक प्रभावी और रुचिकर बनाया जा सके। कार्यक्रम का उद्घाटन डायट के प्राचार्य चक्षुष्पति अवस्थी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बदलती परिस्थितियों में शिक्षकों के लिए सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) के व्यवहारिक उपयोग की जानकारी होना अनिवार्य हो गया है। आधुनिक शिक्षण व्यवस्था में उपयोगी आईसीटी टूल्स की समझ आज समय की बड़ी आवश्यकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...