बरेली, सितम्बर 12 -- हाफिजगंज। शिक्षा की गुणवत्ता के लिए टीचरों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शनिवार को शुभारंभ हो गया। हाफिजगंज के जूनियर हाई स्कूल में नवाबगंज ब्लॉक के टीचरों का एफएलएन के तहत शिक्षा की गुणवत्ता के लिए प्रशिक्षण की शुरुआत की गई। यहां मौजूद एआरपी मोनिका भास्कर, राम स्वरूप, अवशेष प्रताप सिंह, ब्लॉक कॉर्डिनेटर अजय कुमार ने टीचरों को सभी विषयों का प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर प्रभेश कुमार आर्य, गोकिल प्रसाद, जसवंत सिंह, शिशु पाल, हरवीर सिंह, फूलवती, रश्मि, संगीता, कांति देवी, रिया गुप्ता आदि टीचर मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Gangapar News: रोचक शिक्षण में एफएलएन प्रशिक्षण होगा मददगार यह भी पढ़ें- निपुण भारत के लक्ष्य को धार देगा एफएलएन प्रशिक्षण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...