पूर्णिया, मई 8 -- रूपौली, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित मां काली मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ प्रखंड इकाई रूपौली की एक बैठक की गई। अध्यक्षता संघ के प्रखंड अध्यक्ष नीरज कुमार ने की और मंच संचालन प्रखंड सचिव शम्स तबरेज कर रहे थे। बतौर मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष पवन कुमार जायसवाल ने शिरकत की। यह भी पढ़ें- ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपाबैठक की चर्चा बैठक में आगामी 09 मई को जिला मुख्यालय पर होने वाले आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन की सफलता को लेकर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि अभी जनगणना का कार्य चल रहा है। शिक्षा विभाग के अधिकारी शिक्षकों को अपने-अपने विद्यालयों में 06:30 से 09:30 बजे तक रहने का मौखिक आदेश दे रहे हैं। वही विभाग सहित अन्य पदाधिकारी...