शिक्षकों का एप पर पंजीयन अनिवार्य
दरभंगा, जुलाई 22 -- दरभंगा। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों के शिक्षकों का प्रशस्त एप्प 2.0 पर पंजीकरण अनिवार्य कर दिया है। इस संबंध में राज्य कार्यक्रम अधिकारी (समावेशी शिक्षा) गार्गी कुमारी ने सभी डीईओ एवं डीपीओ को निर्देश जारी किया है। पत्र के अनुसार एनसीईआरटी, नई दिल्ली द्वारा छह जुलाई को प्रशस्त एप 2.0 का शुभारंभ किया गया है। इस एप के माध्यम से विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की स्क्रीनिंग कर विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की पहचान की जाएगी। निर्देश के अनुसार सभी शिक्षकों को 31 जुलाई तक अपना पंजीकरण करना है। पंजीकरण के समय शिक्षकों को यू-डायस में दर्ज मोबाइल नंबर का ही उपयोग करना होगा। यह भी पढ़ें- प्रशस्त ऐप 2.0 पर सभी शिक्षकों का पंजीकरण 31 जुलाई तक अनिवार्य पत्र में कहा गया है कि 15 अगस्त से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.