गढ़वा, दिसम्बर 14 -- गढवा, प्रतिनिधि। अगले बोर्ड परीक्षा तक सभी माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षकों का आकस्मिक अवकाश डीइओ की ओर से स्थगित कर दिया गया है। उक्त मामले में झारखंड ऑफिसर्स टीचर्स एंड एंप्लॉई फेडरेशन(झारोटेफ) और झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ ने एतराज जताया है। डीइओ से उक्त आदेश में आंशिक सुधार की मांग की गई है। झारोटेफ के जिला ईकाई के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार और झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ जिला ईकाई के जिलाध्यक्ष नागेंद्र चौधरी ने संयुक्त रूप से कहा है कि जिला शिक्षा पदाधिकारी की ओर से विभागीय अधिसूचनाओं के विरुद्ध जाकर निर्गत आदेश पत्र पर शिक्षकों के हित में नहीं है। झारोटेफ के जिलाध्यक्ष सुशील ने कहा है कि जिला शिक्षा पदाधिकारी अगले साल फरवरी माह में आयोजित होनेवाली वार्षिक माध्यमिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 को लेकर सभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.