नैनीताल, सितम्बर 30 -- नैनीताल। कुमाऊं विवि में अधिवर्षता आयु पूरी करने पर प्रो. अतुल जोशी, प्रो. मधुरेंद्र कुमार, डॉ. सुभा मटियानी और देवकी देवी को सम्मानित किया गया। प्रो. अतुल जोशी व देवकी देवी को शॉल व प्रतीक चिह्न भेंट किया गया। कुलसचिव डॉ. रितेश साह ने उनकी सेवाओं को सराहनीय बताया। प्रो. ललित तिवारी ने संचालन किया। इस दौरान डॉ. सुरेश डालाकोटी, डॉ. सावित्री कैड़ा व डॉ. महेंद्र राणा मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- डीएसबी के शोधार्थियों को पोस्टर प्रेजेंटेशन में प्रथम पुरस्कार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...