इटावा औरैया, अगस्त 21 -- इटावा, संवाददाता। अटेवा के आहवान पर शुक्रवार की दोपहर को शिक्षकों व कर्मचारियों ने मिलकर ओपीएस तिरंगा बाइक रैली निकाली। डायट से शुरू होकर यह रैली शहर के प्रमुख चौराहों से होते हुए भरथना चौराहा, विजयनगर चौराहा पहुंची और वहां से फिर कचहरी परिसर पहुंची। यहां मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन दिया गया। इसमें मुख्य रुप से पुरानी पेंशन बहाली की मांग उठाई गई है। यह भी पढ़ें- पुरानी पेंशन बहाली को अटेवा ने तिरंगा यात्रा निकालकर भरी हुंकाररैली का उद्देश्य अटेवा के जिलाध्यक्ष अजय यादव की अगुवाई में निकाली गई में शामिल कर्मचारी नेताओं ने बताया कि इस रैली का मकसद देश के वीर सपूतों को याद करते हुए सरकार तक अपनी बात पहुंचाना है। इस रैली के माध्यम से पैरामिलिट्री जवानों, शिक्षक-कर्मचारियों की पेंशन बहाली, अग्निवीरों को शहीदों का दर...