मुरादाबाद, मई 16 -- जेआरएसएम कॉन्वेंट स्कूल, सिरसवां हरचंद में शनिवार को साइबर सिक्योरिटी विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें शिक्षकों और विद्यालय प्रतिनिधियों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कार्यशाला में उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों ने हिस्सा लिया। शनिवार को कार्यशाला का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में प्रतीक गोयल और साधना रावत मौजूद रहे। उन्होंने साइबर अपराध, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव और विद्यार्थियों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। अंत में अतिथियों का आभार जताते हुए कहा गया कि डिजिटल युग में साइबर सिक्योरिटी की जानकारी प्रत्येक शिक्षक और विद्यार्थी के लिए जरूरी है। इस दौरान विद्यालय अध...