बक्सर, अप्रैल 11 -- युवा के लिए ----- लोकार्पण शिक्षा विभाग ने शनिवार को मासिक पत्रिका का किया विमोचन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से जुटे थे शिक्षाविद व शिक्षक फोटो संख्या- 10, कैप्सन- शनिवार को मासिक शैक्षिक ई-पत्रिका "बोधिका" के अप्रैल अंक का विमोचन करते डीपीओ चंदन द्विवेदी व अन्य। बक्सर, निज प्रतिनिधि। शिक्षा विभाग बक्सर द्वारा प्रकाशित मासिक शैक्षिक ई-पत्रिका 'बोधिका' के अप्रैल अंक का विमोचन शनिवार को आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में किया गया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी चंदन कुमार द्विवेदी, डायट डुमरांव के वरीय व्याख्याता डॉ. नवनीत कुमार सिंह एवं पत्रिका के संपादन से जुड़े अन्य सदस्यों ने संयुक्त रूप से पत्रिका का लोकार्पण किया। इस मौके पर जिले के विभिन्न हिस्सों से काफी संख्या में बुद्धिजीवी, शिक्षाविद व शिक्षक-शि...