भागलपुर, जनवरी 28 -- नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत सत्संग गली स्थित नगर सभापति के आवास पर 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्य के लिए शिक्षकों तथा राष्ट्र की सेवा कर चुके भूतपूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता मुरारका महाविद्यालय के भूगोल विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर कामेश्वर बागवे ने की। कार्यक्रम में नगर एवं प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों के शिक्षकों को अंगवस्त्र, पुष्प गुच्छ एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं नगर क्षेत्र के विभिन्न भूतपूर्व सैनिक संगठनों से जुड़े सदस्यों को भी पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान प्रदान किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.