गढ़वा, अप्रैल 10 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड के पीएम श्री उत्क्रमित मध्य विद्यालय घाघरा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नामांकन अभियान जोर-शोर से चलाया गया। इस अभियान को सफल बनाने के लिए विद्यालय के शिक्षकों और बच्चों ने मिलकर जागरूकता रैली निकाली। रैली के दौरान बच्चों ने ढोल-नगाड़े बजाते हुए और जोशीले नारों के साथ गांव के विभिन्न टोले में भ्रमण कर अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। बच्चों द्वारा लगाए गए नारों में सब पढ़े, सब बढ़े, हम बच्चों का नारा है, शिक्षा अधिकार हमारा है, हर घर में एक दीप जलेगा, हर बच्चा स्कूल चलेगा, पढ़ेगा इंडिया, तभी बढ़ेगा इंडिया जैसे संदेश शामिल थे। उक्त नारों के माध्यम से अगरिया टोला और सिंदुरिया टोला के ग्रामीणों को बच्चों का नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान में बाल संसद के मंत्रियों की भ...