मुजफ्फरपुर, मार्च 10 -- साहेबगंज। राजकीय मध्य विद्यालय हुस्सेपुर में मंगलवार को जिला आयुष स्वास्थ्य समिति के तत्वाधान में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षकों और छात्र-छात्राओं के बीच नीम, आंवला, अश्वगंधा, कढ़ी पत्ता, तुलसी आदि औषधीय पौधे का वितरण किया गया। डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि आयुर्वेदिक पद्धति के माध्यम से आसपास उपलब्ध औषधीय गुणों से युक्त खानपान की वस्तुओं का सही उपयोग कर जीवन को स्वस्थ और खुशहाल बना सकते हैं। एएनएम आर मंजू कुमारी, प्रभु प्रसाद साह, सुनीता कुमारी, रोशन, रामबहादुर कुशवाहा, समोद ठाकुर, नीता कुमारी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...