आजमगढ़, अगस्त 21 -- आजमगढ़, संवाददाता। शिक्षकों, कर्मचारियों संग अधिकारियों ने शुक्रवार को नगर में तिरंगा यात्रा निकाली। उन्होंने पुरानी पेंशन बहाली, नई पेंशन योजना एवं अंशदायी पेंशन योजना के विरोध, निजीकरण पर रोक और राष्ट्रीय शिक्षा अधिकार अधिनियम लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग की। अपनी मांगों को लेकर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। साथ ही लखनऊ में 25 सितंबर को विशाल धरने की चेतावनी दी। नगर के रैदोपुर स्थित गांधी प्रतिमा से निकली तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में शिक्षकों, कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने हाथों में तिरंगा लेकर प्रतिभाग किया। इस दौरान वे पुरानी पेंशन बहाल करो, नई पेंशन योजना वापस लो, निजीकरण बंद करो, टेट की अनिवार्यता समाप...