मुंगेर, अगस्त 11 -- तारापुर,निज संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को आरएस कॉलेज में शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मियों ने बिहार सरकार के प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 के प्रावधानों का विरोध जताते हुए जमकर नारेबाजी की। धरना पर बैठे संघ के पंकज कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रस्तावित अधिनियम के जरिए विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर प्रहार करने तथा प्रशासनिक एवं वित्तीय नियंत्रण सरकार के हाथों में लेने का प्रयास किया जा रहा है। इससे विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों की शैक्षणिक और प्रशासनिक स्वतंत्रता प्रभावित होगी। उन्होंने कहा कि इसी के विरोध में राज्यभर में चरणबद्ध आंदोलन किया जा रहा है। यह ...