पलामू, मार्च 11 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिध। गणेश लाल अग्रवाल कॉलेज के शिक्षकेत्तर कर्मियों ने नए प्रभारी प्राचार्य डॉ जसवीर बग्गा के योगदान देने के बाद उनका स्वागत किया। कर्मियों ने उन्हें आश्वस्त किया कि कॉलेज के प्रगति की दिशा में सभी कर्मियों का उन्हें साथ मिलेगा। कर्मियों ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर सामूहिक रूप से स्वागत किया गया। इस अवसर पर शिक्षकेत्तर कर्मी राजीव मुखर्जी, नुदरत नवाज, दीपक तिवारी, सुनीत दुबे, विकास कुमार आदि समेत अन्य लोग शामिल थे। नए प्रभारी प्राचार्य ने शिक्षकेत्तर कर्मियों को आश्वस्त किया कि उनके स्तर की कोई भी समस्या कर्मियों की होगी,उसे समय पर हल किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...