पलामू, मार्च 11 -- मेदिनीनगर। शहर के गणेश लाल अग्रवाल कॉलेज के शिक्षकेत्तर कर्मियों ने नए प्रभारी प्राचार्य डॉ जसवीर बग्गा के योगदान देने के बाद बुधवार को गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। कर्मियों ने उन्हें आश्वस्त किया कि कॉलेज के प्रगति की दिशा में सभी कर्मियों का उन्हें साथ मिलेगा। शिक्षकेत्तर कर्मी राजीव मुखर्जी, नुदरत नवाज, दीपक तिवारी, सुनीत दुबे, विकास कुमार आदि आदि स्वागत करने वाली टीम में शामिल थे। नए प्रभारी प्राचार्य ने शिक्षकेत्तर कर्मियों को भरोसा दिया कि उनके स्तर से समाधान होने योग्य कर्मियों की समस्याओं का ससमय निराकरण किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...