भभुआ, मई 6 -- एसवीपी कॉलेज में 15 सूत्री मांगों के समर्थन में प्रदर्शन कर धरना दे रहे कर्मचारी वेतनमान, पदनाम, नियमितीकरण जैसे मुद्दों पर वर्षों से लंबित मांगों ने पकड़ा जोर (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। यह भी पढ़ें- मुंगेर : शिक्षकेत्तर व संविदाकर्मी अपनी 15 सूत्री मांगों के समर्थन में गये दो दिवसीय हड़ताल परप्रदर्शन का आरंभ सरदार वल्लभभाई पटेल कॉलेज के शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने 15 सूत्री लंबित मांगें पूरी कराने को लेकर बुधवार से दो दिवसीय कलमबंद हड़ताल शुरू की। बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ पटना और वीर कुंवर सिंह प्रक्षेत्र आरा के आह्वान पर आयोजित इस आंदोलन में कर्मचारी महाविद्यालय परिसर में धरना स्थल पर बैठे नजर आए। कर्मचारियों का आरोप है कि राज्य सरकार उनकी समस्याओं की लगातार अनदेखी कर रही है, जबकि कई मुद्द...