आरा, अप्रैल 20 -- आरा, हिप्र.। शिक्षा विभाग के अधीनस्थ कार्यालयों व स्कूलों के शिक्षकेतर कर्मियों के आंकड़ों को ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर अपलोड करना है। इस संबंध में निदेशक माध्यमिक शिक्षा ने डीईओ व डीपीओ स्थापना को निर्देश दिया है। कार्यालयों व स्कूलों के लिपिक व परिचारी के आंकड़ों को संग्रह करने के लिए आंकड़ा संग्रह प्रपत्र विकसित किया गया है। प्रपत्र के विभिन्न बिंदुओं से संबंधित आंकड़ा जिले की ओर से एक्सेल सीट में मुख्यालय को उपलब्ध कराया जायेगा। आंकड़ा संग्रह प्रपत्र के विभिन्न बिंदुओं का आंकड़ा लेने के बाद विभाग के स्तर से प्रत्येक कर्मी के लिए ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर एक आईडी संख्या जेनरेट किया जायेगा। आईडी संख्या जेनरेट होने के बाद आंकड़ा संग्रह प्रपत्र के आंकड़ों को कर्मी की ओर से ई शिक्षाकोष पोर्टल पर स्वयं भरा जायेगा। इसका सत्यापन डीप...