मुजफ्फरपुर, अप्रैल 2 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एलएस कॉलेज शिक्षकेतर कर्मचारी संघ की आमसभा गुरुवार को हुई। आमसभा में चार अप्रैल को प्रस्तावित क्षेत्रीय वृहद परिषद की बैठक में शिक्षकेतर कर्मचारियों की मांगों को मजबूती से रखने पर विचार विमर्श किया गया।सभा में संघ के अध्यक्ष डॉ. आनंद कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षकेतर कर्मचारी विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों की रीढ़ हैं। लंबे समय से हमारी कई जायज मांगें लंबित पड़ी हैं। इसपर आमसभा बुलाकर सभी सदस्यों से राय ली गई है। अगर मांगें नहीं मानी गईं तो आगे आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। हम शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखना चाहते हैं, लेकिन हमारे धैर्य की भी सीमा है। आमसभा में सत्येंद्र कुमार, आनंद चक्रपाणि, संजय कुमार, लालबाबू सिंह, गुरु प्रसाद कश्यप, सुजीत कुमार, जितेंद्र मोहन सहित अन्य मौजूद रहे...