फिरोजाबाद, अप्रैल 24 -- शिकोहाबाद। नगर के आवास विकास कॉलोनी में एक खाली पड़े पार्क में भीषण आग लग गई। आग लगने से मोहल्ले में रहने वाले लोगों में अफरा तफरी मच गई। लोगों को घरों तक आग पहुंचने की संभावना के चलते सभी लोग घरों से बाहर आकर आग बुझाने का प्रयास करने लगे। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने पार्क में लगी आग पर काबू पाया। मोहल्ला आवास विकास कॉलोनी में स्थित जंगली मस्जिद के पास खाली पार्क पड़ा है। जहां पर लोगों ने कूड़ा आदि डालना शुरू कर दिया। गुरुवार की रात किसी तरह से पार्क में पड़े कूड़े में आग लग गई। यह भी पढ़ें- कोडरमा जंक्शन के पार्किंग एरिया में लगी आग, हादसा टला आग धीरे धीरे पूरे पार्क में फैल गई। आग लगते ही लोगों में अफरा तफरी मच गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...