फिरोजाबाद, मार्च 31 -- शिकोहाबाद मंडी समिति में किसानों से एमएसपी पर गेहूं की खरीद के लिए केंद्र का शुभारंभ हो गया। जिला खाद्य मार्केटिंग अधिकारी विजेता सिंह ने केंद्र का सोमवार को शुभारंभ किया। केंद्र पर अधिक से अधिक किसानों से गेहूं की खरीद की जाएगी। वर्ष 2026 में किसानों से गेहूं की खरीद पर 2585 रुपए की दर निर्धारित की गई है। मंडी समिति में सोमवार को खरीद केंद्र का शुभारंभ किया। एसएमआई नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में खरीद की जाएगी। हालांकि केंद्र का शुभारंभ हो गया है लेकिन सोमवार को कोई किसान अपनी फसल बेचने के लिए नहीं आया। इस बारे में केंद्र प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि सरकार के आदेश पर सोमवार को खरीद केंद्र का शुभारंभ कर दिया है। लेकिन किसान 10 अप्रैल के बाद ही फसल केंद्र पर लाएंगे। क्योंकि अभी गेहूं की कटाई की जा रही है। हमारी पूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.