फिरोजाबाद, अप्रैल 20 -- शिकोहाबाद। शिकोहाबाद के कटरा बाजार स्थित सब्जी मंडी में शनिवार की मध्य रात 2 बजे बिजली के शॉर्ट सर्किट से सब्जी मंडी की दुकानों में आग लग गई। आग ने धीरे धीरे पूरी सब्जी मंडी को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे सब्जी मंडी की अस्थाई दुकानों में लगी बांस बल्ली धूं धूं कर जल उठी। आग ने धीरे धीरे कपड़े की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे दुकानों से आग के शोले उठने लगे। आग की सूचना पर पहुंची पुलिस, फायर बिग्रेड की आधा दर्जन गाड़ियों के फायर फाइटर्स ने लगभग 4 घंटे की अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। यह भी पढ़ें- बलिया बाजार में भीषण अग्निकांड में पांच दुकानें जलीं करीब 40 दुकानों में रखा सब्जियों और कपड़ों की दुकानों का करोड़ों का सामान जलकर खाक हो गया। तहसील प्रशासन ने नुकसान का आंकलन शुरू कर दिया है। वहीं सीएम योगी...