फिरोजाबाद, जून 19 -- शिकोहाबाद की भोगनीपुर ब्रांच के नहर भूड़ा के नगला प्रभु के पास नहर में एक युवती एवं युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। माना जा रहा है कि दोनों ने शव बहते हुए आए है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक, युवती के शव को नहर से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। युवक के पास मिले दस्तावेजों से परिजनों को खबर की तो उसकी शिनाख्त हुई। शुक्रवार को भूड़ा नहर में एक युवक युवती के शव को बहते हुए देखकर अफरा तफरी मच गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बहार निकलवाया। यह भी पढ़ें- 19 घंटे बाद नहर में उतराता मिला युवक का शव उसके बाद युवक एवं युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पुलिस ने युवक से मिले आधार कार्ड, पर्स के आधार पर परिजनों को सूचना दी। सूचना पर थाने पहु...