बहराइच, अक्टूबर 4 -- बिछिया। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के निशानगाड़ा रेंज में शुक्रवार की देर रात गजमित्र जयनारायन की छत पर एक तेन्दुआ शिकार करने के उद्देश्य से चढ़ गया। जिससे लोगों में दहशत फैल गई। गजमित्रों ने वन विभाग की टीम की मदद से मेगाफोन के जरिए लोगों को अलर्ट रते हुए हांका लगाकर उसे जंगल में भगा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए कई दिनों से लगातार गांव के आस-पास घूम कर मवेशियों का शिकार कर रहा है। रेन्जर सुरेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि गांव निवासी अभिषेक के घर के पास पिंजरा लगा दिया गया है। तेन्दुए पर लगातार निगरानी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...