सराईकेला, मार्च 3 -- खरसावां। धनबाद के मैथन डैम में आयोजित तीन दिनी मेला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम-2026 के कल अंतिम दिन खरसावां छऊ नृत्य की धूम रही। डिपार्टमेंट ऑफ टूरिज्म झारखंड सरकार के तत्वावधान में आयोजित मेला में कलाकारों ने धनबाद वासियों को झारखंड की संस्कृति और परंपराओं से रूबरू कराया। झारखंड के जनजातीय समुदायों में प्रसिद्ध शिकारी नृत्य का भव्य प्रदर्शन किया। इस दौरान झारखंड के शिकार पर्व पर आधारित शिकारी नृत्य के साथ-साथ पौराणिक गाथा पर आधारित माया बंधन नृत्य की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि धनबाद के उपायुक्त समेत विभिन्न अधिकारी एवं हजारों दर्शक मौजूद रहे। कल अंतिम दिन पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध बाउल संगीत, महाराष्ट्र की लावणी एवं झारखंड की खरसावां शैली के छऊ कलाकारों को आमंत्रित किया गया था। खरसावां छऊ नृत्य कला केन्द्र के कलाकारों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.