लखीमपुरखीरी, मार्च 8 -- दुधवा की दक्षिण सुनारीपुर रेंज में दो शिकारी जीवों के बीच जीवन की जद्दोजहजद देख सैलानी भौचक रह गए। दरअसल शनिवार शाम एक अजगर धीमी गति से सड़क पार कर रहा था। अजगर को देख गाइड ने सफारी रोक दी। सैलानी अजगर को देखकर रोमांचित हो गए और उसकी तस्वीरे उतारने के साथ वीडियो लेने लगे। इतने में एक शिकारी पक्षी यह छवि एक क्रेस्टेड सर्पेंट ईगल (Crested Serpent Eagle) अचानक अजगर के पास आ गया। उसने अपने पंख के दोनों डैने फैलाकर अजगर को चेतावनी दी और उसपर झपट्टा मार दिया। अजगर उससे बचने के लिए भागता इससे पहले ही बाज ने उसे अपने पंजों में दबोच लिया। अजगर ने बाज के पंजों पर अपना घेरा बना लिया तो वहीं बाज चोंच से उसे नोचने लगा। सैलानी सांसें थामे यह दृश्य देखते रहे। बता दें कि क्रेस्टेड सर्पेंट ईगल मुख्य रूप से सांप खाते हैं। इसलिए वह अ...