चंदौली, मार्च 21 -- नौगढ़। जयमोहनी वन रेंज के अमदहां जंगल में शिकारी कुत्तों के हमले से एक नीलगाय घायल हो गई। जिसकी जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर के घायल नीलगाय को पशु चिकित्सालय लाकर के दवा उपचार कराया। क्षेत्रीय वन अधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उपचार के बाद नीलगाय की स्थिति में सुधार होने पर उसे पुनः सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया गया। वन विभाग ने क्षेत्रीय लोगों से अपील किया है कि किसी वन्यजीव को घायल होने की जानकारी मिलने पर तत्काल वन विभाग को सूचित करें। ताकि उनका इलाज किया जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...