दुमका, मार्च 23 -- शिकारीपाड़ा प्रतिनिधि। दुमका-रामपुरहाट रेल मार्ग में यात्री ट्रेन के लगातार हो रही विलंब से यात्रियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। दुमका रामपुरहाट रेल मार्ग में रेलवे मंत्रालय व जनप्रतिनिधि की उदासीनता से इस मार्ग से परिचालन में राहगीरों को भारी कठिनाई झेलनी पड़ रही है। हावड़ा से जमालपुर जाने वाली कविगुरु ट्रेन शिकारीपाड़ा अंबाजोड़ा स्टेशन 4 घंटे से अधिक विलंब से पहुंची। स्टेशन से बाहर निकलते ही चारों तरफ अंधेरा होने के कारण लोग काफी मशक्कत से अपनी मंजिल पहुंचे। बता दें कि दुमका रामपुरहाट रेल मार्ग में ज्यादातर कोयला व अन्य मालवाहक ट्रेन का परिचालन अत्यधिक होने के कारण यात्री ट्रेन को अलग-अलग जगह पर घंटों खड़ी कर दी जाती है। हरिनसिंगा पाकदहा जैसे हाल्ट में बिजली पानी सड़क नाश्ता जैसी मूलभूत सुविधा नहीं हो...