दुमका, जून 11 -- शिकारीपाड़ा प्रतिनिधि। शिकारीपाड़ा वन विभाग की टीम गुप्त सूचना पर सरसडंगाल के समीप सीमल की अवैध लकड़ी लदा एक ट्रैक्टर जब्त की है। मामले में वनपाल ने बताया गुप्त सूचना मिली कि शिकारीपाड़ा जंगल क्षेत्र से होते हुए सरसडंगाल के रास्ते अवैध रूप से लकड़ी लाद कर ट्रैक्टर द्वारा पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा है सूचना मिलते ही टीम छापामारी कर उक्त ट्रैक्टर को जप्त कर ली। हालांकि अंधेरे का फायदा उठाकर हर बार की तरह इस बार भी अन्य वाहन चालक की तरह ट्रैक्टर चालक भाग निकला बहरहाल सिमल की बीस बोटा लकड़ी सहित ट्रैक्टर को जप्त कर ली गई है। यह भी पढ़ें- वन विभाग ने जामपानी से अवैध रूप से ट्रैक्टर में लदे पत्थर को जप्त किया वन विभाग द्वारा उक्त मामले में जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...