दुमका, मई 28 -- दुमका, प्रतिनिधि। शिकारीपाड़ा में अपराधिक घटनाओं में लगातार बढ़ोत्तरी होने से स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है। अपराधियों ने एक सप्ताह के अंदर दूसरी बार ज्वेलर्स व्यवसायी को निशाना बनाते हुए नगद सहित लाखों के जेवरातों को लूट लिया है। यह भी पढ़ें- अज्ञात अपराधियों ने ज्वेलरी व्यवसायी से आभूषण सहित नगदी की छिनताईअपराधियों का दुस्साहस इससे पहले अपराधियों ने शिकारीपाड़ा के दुर्गा मंदिर के पास ज्वेलर्स व्यवसायी से लूटपाट करने का प्रयास किया था। संयोग से स्थानीय लोगों के जुट जाने की वजह से अपराधी ज्वेलर्स व्यवसायी से लूट नहीं पाए थे। फायरिंग करते हुए सभी अपराधी भागने में सफल हो गए थे। उस वक्त भी दो बाइक में सवार पांच अपराधी ही थे। 26 मई की रात में शिकारीपाड़ा के कॉलेज मोड़ के पास तीन बाइक में सवार पांच अपराधियों ने संजय वर्मा ना...