कुशीनगर, अप्रैल 13 -- कुशीनगर। फाजिलनगर ब्लॉक के अमवां व जोकवा खुर्द गांव में बंदरों के आतंक से परेशान ग्रामीणों द्वारा बुलाए गए शिकारियों ने तीन दिन तक गांव में डेरा डाल कर करीब 20 से अधिक बंदरों को पकड़ लिया। उन्होंने बांस की पांच डोली बना कर उसमें बंदरों को कैदकर गोरखपुर के कुसुमी जंगल में छोड़ा।इन बंदरों ने जोकवा बाजार, अमवां, जोकवा खुर्द, सोहंग, महुआवा खुर्द, धुनवलिया, मधुरिया, धौरहरा आदि के कई ग्रामीणों को काटकर घायल कर चुके थे। गांव में महिलाएं , बच्चे व बुजुर्ग डर के मारे घरों में दुबके रहते थे। बंदरों के डर से सब्जी की खेती तथा अन्य फसलों को काफी नुकसान हो रहा था और पहरे के बीच बच्चों को स्कूल लेकर पहुंचाया जाता था। इन बंदरों के उत्पात से आजिज ग्रामीणों ने चंदा इक्कट्ठा कर दुदही क्षेत्र से चार पांच लोग को पकड़ने के लिए बुलाया था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.