बुलंदशहर, जुलाई 26 -- भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति की बैठक शनिवार रात शिकारपुर में आयोजित हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने किसानों के लिए एमएसपी गारंटी कानून, कर्जमाफी और बिजली समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। उन्होंने डीएपी की कालाबाजारी, विजिलेंस की कथित अवैध वसूली और तालाब की भूमि पर कब्जे के मुद्दे भी उठाए। संगठन ने गांव-गांव सदस्यता अभियान चलाकर 10 हजार किसानों को जोड़ने और समस्याओं के समाधान तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...