बुलंदशहर, मार्च 28 -- नगर के एक मोहल्ला में शनिवार देर शाम एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमें एक समुदाय के दो पक्षों में जमकर लात और घूंसा चलते दिखाई दे रहे हैं। पथराव का भी वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जाता रहा है कि किसी मामूली कहासुनी के बाद दो पक्ष आपस में भिड़ गए। वायरल वीडियो शिकारपुर नगर के ढोरी मोहल्ला का बताया जा रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। कोतवाली प्रभारी चंदगीराम ने बताया कि वायरल वीडियो को लेकर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही आरोपियों को हिरासत में ले लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...