पलामू, मई 13 -- हरिहरगंज। पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत शिकारपुर गांव के जंगल से मंगलवार को सड़ा गला अज्ञात शव को बरामद किया है। घटना स्थल पर गए एस‌आई राकेश कुमार सिंह ने बताया कि शव शिकारपुर गांव से‌ पांच किलोमीटर दक्षिण गोरेया घाट जंगल के डिहरा पहाड़ के नीचे गुफानुमा चट्टान के बीच से बरामद किया गया है। मृतक काला शर्ट तथा जिंस पैंट पहने हुए है। सुबह में लकड़ी चुनने गए ग्रामीणों ने शव को देखा तथा पुलिस को सूचना दी। एसआई ने बताया कि शव करीब दस दिन पुराना हो सकता है। मेदिनीनगर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। यह भी पढ़ें- पतौना थाना के गेनौर चौर में मिला अधेड़ का शव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...