रुडकी, जून 13 -- रुड़की, संवाददाता। शिकारपुर ग्राम पंचायत में मनरेगा योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 में कराए गए 19 विकास कार्यों में कथित अनियमितताओं को लेकर अब फिर से जांच शुरू हो गई है। हाई कोर्ट और उच्चाधिकारियों के निर्देशों के बाद बीडीओ ने कार्यों की जांच के लिए पांच अलग-अलग कमेटियां गठित कर दी हैं। सभी समितियों को 15 दिनों के भीतर स्थलीय निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...