चंदौली, मार्च 2 -- शिकारगंज, हिन्दुस्तान संवाद। शिकारगंज से कुसही मार्ग पर कल्याणीपुर गांव के पास स्थित पहाड़ी से बरसात के दिनों में बहकर आने वाले पानी ने सड़क की पटरी को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया है। बारिश थमने के कई महीने बाद भी सड़क की पटरी की मरम्मत नहीं हो सकी है। जिससे ग्रामीणों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि संबंधित विभाग की उदासीनता के कारण स्थिति दिन-प्रतिदिन और खतरनाक होती जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार पहाड़ी से तेज बहाव के साथ आने वाला पानी सड़क के किनारे की मिट्टी को काटकर बहा ले गया। जिससे कई स्थानों पर पटरी धंस गई है। सड़क के किनारे गड्ढे बन जाने से दोपहिया और चारपहिया वाहनों के लिए गुजरना जोखिम भरा हो गया है। विशेष रूप से रात के समय दुर्घटनाओं की आशंका अधिक बढ़ जाती है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.