रांची, सितम्बर 29 -- रांची, वरीय संवाददाता। धुर्वा स्थित झारखंड अल्पसंख्यक आयोग कार्यालय में सामाजिक संगठनों के साथ आयोग की बैठक मंगलवार को हुई। अध्यक्षता आयोग के उपाध्यक्ष प्रणेश सोलोमोन ने की। इस दौरान शिकायत प्राप्त हुई कि राज्य का सबसे पुराना 128 वर्ष हो चुका बहुबाजार स्थित संत मिखाएल नेत्रहीन विद्यालय की स्थिति खराब है। वहां कल्याण विभाग द्वारा निर्मित बालिका छात्रावास खंडर हो गया है। इस पर आयोग त्वरित कार्रवाई करते हुए विद्यालय का औचक निरीक्षण किया और वहां की प्राचार्या सरिता तालान से मिले। इसके बाद पूरे भवन का भ्रमण किया। निरीक्षण में पाया कि पूरा भवन जर्जर हो चुका है। छत से पानी टपक रहा है। सीलिंग झड़ने लगा है। खिड़कियां पूरी तरह क्षतिग्रस्त हैं। भारी बारिश के दौरान छात्रावास की दीवारों में करंट प्रवाह होता है। यहां मजबूर दृष्टि ब...