बलरामपुर, दिसम्बर 15 -- बलरामपुर संवाददाता एम एल के पी जी कॉलेज के नियंता मंडल की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विधिवत चर्चा की गई। महाविद्यालय प्राचार्य प्रो0 जे पी पाण्डेय के निर्देशन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता मुख्य नियंता प्रो0 वीणा सिंह ने की । बैठक में उपस्थित नियंता मंडल के सदस्यों को संबोधित करते हुए प्रो0 वीणा सिंह ने कहा कि छात्र हितों की रक्षा व उनकी सुरक्षा हम सभी का दायित्व है। व हम सभी को इसके लिए प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय परिसर में लगी शिकायत पेटिका का समय समय पर निरीक्षण करने के पश्चात उसमें छात्रों की ओर से आई किसी भी प्रकार की शिकायतों का समय से निस्तारण किया जाना सुनिश्चित करें। महाविद्यालय में सेमेस्टर परीक्षाओं के मद्देनजर यह भी ध्यान रखें कि परिसर में जहाँ अनुशासन ...