शिकायत पर राजस्व निरीक्षक को निलंबित करने का निर्देश
कौशाम्बी, अप्रैल 21 -- जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने टॉप-10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान अभियान अन्तर्गत सोमवार को चायल तहसील क्षेत्र के जुनैदपुर गांव में स्थलीय सत्यापन किया। इस दौरान राजस्व निरीक्षक की शिकायत पाए जाने पर निलंबित करने का निर्देश दिया। शिविर के दौरान उन्होंने चक मार्ग पर अतिक्रमण को संज्ञान में लिया। मौके पर एसडीएम चायल अरुण कुमार को चक मार्ग पर हुए अतिक्रमण को तत्काल हटवाने के निर्देश दिए। एसडीएम से कहा कि आईजीआरएस, सीएम हेल्पलाइन और आमजन की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए। राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर भेजकर समस्या निस्तारित कराई जाए। अंत में उन्होंने शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही उजागर होने पर राजस्व निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करने का निर्देश एसडीएम को दिया। यह भी पढ़ें- रामपुर धमावा में भूमि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.