शिकायत पर मेडिकल कॉलेज पहुंचे सपा नेता, जताया विरोध
हरदोई, अगस्त 16 -- हरदोई। समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव एवं हरदोई नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे रामज्ञान गुप्ता ने रविवार को मेडिकल कॉलेज के हड्डी वार्ड पहुंचकर मरीजों से मुलाकात की और उनका हालचाल लिया। मरीजों की शिकायत पर मेडिकल कॉलेज पहुंचे कर उन्होंने मरीजों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। रामज्ञान गुप्ता ने आरोप लगाया कि मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में भ्रष्टाचार चरम पर है। मरीजों ने उन्हें बताया कि ऑपरेशन व इलाज के नाम पर हजारों रुपये लिए जाते हैं। उन्होंने दावा किया कि महिला अस्पताल में सामान्य प्रसव के लिए दो से तीन हजार तथा ऑपरेशन के लिए पांच से आठ हजार रुपये तक की वसूली की जा रही है। दवाएं भी बाहर से लिखे जाने का आरोप लगाया। सपा नेता ने कहा कि 14 अगस्त को मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल को उप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.