गोरखपुर, जून 9 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लाक के ग्राम पंचायत उज्जीखोर के ग्रामीणों ने जल निगम (ग्रामीण) एवं संबंधित अधिकारियों पर बिना स्थलीय जांच किए शिकायत पर भ्रामक रिपोर्ट लगाकर शिकायत का निस्तारण करने का आरोप लगाते हुए सोमवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन कर ग्रामीणों का आरोप है कि नमामि गंगे योजना के तहत राजस्व ग्राम उज्जीखोर एवं मटकापार में वाटर सप्लाई पाइपलाइन बिछाने के दौरान कई स्थानों पर सीसी सड़कें खोदकर क्षतिग्रस्त कर दी गईं, लेकिन आज तक उनकी मरम्मत नहीं कराई गई। जगह-जगह गड्ढों में जलभराव हो रहा है तथा पाइपलाइन से लगातार पानी का रिसाव हो रहा है। यह भी पढ़ें- जनसंवाद में ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं, विधायक ने समाधान का दिया भरोसा इसके ...