जमशेदपुर, मई 2 -- जमशेदपुर। क़ौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलविंदर सिंह ने सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह को निशाने पर लेटे हुए कहा कि जब बार-बार की लिखित शिकायत और आग्रह पर वह टिनप्लेट कमेटी पर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं? उनकी जुबान खामोश क्यों है? कार्रवाई करने से उनके हाथ को किसने पकड़ रखा है?

शिकायतों का मुद्दा साकची, सोनारी, बारीडीह पर भगवान सिंह क्या तर्क दे रहे थे कि यदि कोई भी पक्ष लिखित शिकायत करेगा तो सीजीपीसी हस्तक्षेप करेगी और उसे कोई रोक नहीं सकता है? क्या यह तर्क और प्रावधान अपने खुद के फायदे अथवा अपने समर्थकों को लाभ पहुंचाने के लिए हैं?

गुरदयाल सिंह की मिन्नतें अब टिनप्लेट कमेटी के प्रधान पद के उम्मीदवार गुरदयाल सिंह बार-बार मिन्नत कर रहे हैं। प्रभारी प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुर और चु...